कर्ज मुक्ति के लिए अचूक उपाय
1- अपने गुरु को बलिष्ठ करें और जो किताबें पांच साल पहले पढ़ी थीं, उनको दोबारा पढ़कर स्मरण करें। 2- शुक्लपक्ष के बुधवार से प्रारम्भ कर प्रतिदिन ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय से कर्ज से मुक्ति मिलती है। 3- वास्तुदोष नाशक हरे रंग के गणपति घर के मुख्यद्वार के आगे पीछे लगाएं इससे धन में वृद्धि होती है। 4- प्रतिदिन लाल मसूर दान करें। 5- यदि किसी से कर्ज लेना हो, तो वह बुधवार के दिन लें और मंगलवार के दिन किसी को उधार न दें। 6- यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर, उसमें गुड़ और घी मिलाएं। इसके बाद किसी गाय को खिलाएं। यह प्रक्रिया प्रत्येक बुधवार को करें। इस उपाय से कर्ज से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है- हनुमान जी के मंदिर में जाकर बजरंगबली पर तेल व सिंदूर चढ़ाएं और लाल सिंदूर का टीका अपने मष्तिस्क पर लगाएं। इससे श्री बजरंगबली कर्ज से मुक्ति दिलवाने में आपकी मदद करते हैं। 8- शनिदेव को चार शनिवार लगातार नमन कर नई नौकरी या व्यवसाय के बारे में सोचना आरंभ करें। तनख्वाह दुगनी नहीं तो डेढ़ गुनी तो हो ही जाएगी।